February 16, 2026

पंजाब और पंजाबियत की हित चिंतक है मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर

शिवालिक पत्रिका, जालंधर लोकसभा सीट के लिए चल रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के सबसे बड़े हित चिंतक हैं। अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो पंजाब के लिए किया है वह आज तक किसी अन्य सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री काल में पंजाब के सभी लंबित मुद्दों पर काम शुरू हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने पंजाब में बढ़ती अराजकता, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में विकास, भाईचारा, नशा उन्मूलन, राष्ट्रवाद के मूल्यों को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम लोगों की पार्टी है और 2024 के चुनावों में भाजपा पिछले चुनाव से कहीं अधिक सीटें लेकर केंद्र में सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *