मॉडल स्ट्रीट कान्सेप्ट से बदलेगी शहरी क्षेत्र की तस्वीर :डीसी
– सिंगल यूज प्लास्टिक थैले बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
झज्जर, 24 फरवरी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिले के शहरी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा प्लान तैयार किया है। डीसी ने मास्टर प्लान को लागू करने के लिए नागरिकों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता को आदतों में शामिल करना होगा। प्रशासन हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है। प्लान के तहत शहर में सबसे अधिक स्वच्छता वाली एक गली व मार्केट को मॉडल स्ट्रीट के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक थैले बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने शुक्रवार को शहर में सफाई व्यवस्था का रिव्यू करते हुए कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता जरूरी है। ऐसे में आमजन को जागरूक करने के लिए शहर में एक-एक मॉडल स्ट्रीट व मार्केट को चिन्हित करते हुए उसका उदाहरण अन्य लोगों के सामने पेश किया जाएगा। जिससे लोगों को स्वच्छता को लेकर प्रेरणा मिले और वह अपने जीवन में भी स्वच्छता को प्राथमिकता दें। बॉक्स: कपड़े के थैले होंगे वितरित डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक थैलों के इस्तेमाल को बंद करने के लिए दुकानदारों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित कपड़े के थैले वितरित करने पर विचार किया जा रहा है। निर्माण की लागत पर ये थैले वितरित किये जाएंगे । दुकानदार ग्राहकों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के थैले में समान देंगे तो पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगा। बॉक्स: स्वच्छता को जीवन में उतारना होगा: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह डीसी ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता को जीवन में उतारना होगा जिसे शहर स्वच्छ होगा व इससे पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलता है। उन्होंने आमजन व दुकानदारों से कचरा डस्टबिन में ही डालने का आह्वान किया, जिसे की नगर परिषद द्वारा कचरा संग्रण बेहतर तरीके से किया जा सके। डीसी ने कहा कि सडक़ों पर सफाई को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये गए हैं और वह स्वयं स्वच्छता को लेकर स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
