धीरा में अयोजित की गई मॉक ड्रिल
धीरा ,उपमंडल धीरा के अन्तर्गत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय नौरा में डिजास्टर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा पूर्वाभ्यास में उपमंडल के सभी विभाग शामिल हुये और भूकंप और आग लगने की घटनाओं की स्थिति में राहत एवं पुनर्वास का मॉक ड्रिल किया गया। एसडीएम ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक और राहत बचाव कार्यों की करवाई के लिये प्रशिक्षित करना है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में भारी बरसात से प्रदेश में आई आपदा के समय उपमंडल के लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग,बिजली बोर्ड,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ तथा एनएचएआई के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बेहतर तालमेल तथा तत्परता से काम कर राहत व बचाव कार्यों को अंजाम दिया था। जिसके लिए उन्होंने सभी विभागों का आभार जताया तथा भविष्य में किसी भी तरह की आपदा के लिए इसी तरह एक टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम सलीम आजम, एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड एसएफओ मदन सिंह व टीम, उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
