February 15, 2026

आपदा प्रभावितों को विधायक ने बांटे चैक

दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा, आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र के शिवपुरी, मुबारकपुर, और करलूही पंचायत के साथ कलोह तहसील में विधायक चैतन्य शर्मा ने बाढ़ आपदा पीड़ितों को लगभग 19 लाख 50 हजार के चैक वितरित किए। इस मौके पर तहसीलदार प्रकाश चंद, अंब के तहसीलदार प्रेमचंद धीमान, कानून को बशीर मोहम्मद, रमन राणा, राजीव जसवाल, दर्शन कुमार ,समस्त पटवारी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि आज अंबोटा वार्ड की समस्त पंचायत को राहत चैक वितरित कर रहे हैं व कल 16 और 17 जिला परिषद वार्डों की पंचायत में चैक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 32 लाख से ज्यादा के चैक वितरित कर 82 परिवारों को लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं। इस वक्त पूरे प्रदेश में चाहे वह अपर हिमाचल हो या निकला इलाका, हर जगह बारिश ने आफत मचाई हुई है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और रामपुर में बारिश ने कहर मचाया हुआ है। जिस कारण कई रास्ते बंद है व अनेकों फूलों को भारी नुकसान पहुंचा है, हाईवे तक टूट गए हैं। चैतन्य शर्मा ने कहा कि 1988 में इस प्रकार का दृश्य देखने को मिला था। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में वे अपने क्षेत्र में हर तरह की राहत देने का कार्य करेंगे व इसे युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर शिवपुर पंचायत, करलूही पंचायत, मुबारकपुर पंचायत व अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रमन जसवाल, महामंत्री वेद पराशर, राजेंद्र कौर, धर्मपाल, विक्रांत, लवली सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *