विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने चताड़ा में 4,73 करोड़ की लागत से होने वाले तटीकरण का किया शिलान्यास,
दो परिवारों को डेढ़ डेढ़ लाख के चैक घर निर्माण के लिए किए प्रदान
अजय कुमार,बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने चताड़ा में चताड़ा खड्ड का 4.73 करोड़ की लागत से लबाना मुहल्ला चैनलाइजेशन के बड़े प्रोजेक्ट का बिधिबत शिलान्यास किया। कुटलैहड़ के गांव डाठवाड़ा में भारत निर्माण सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद जनसमस्याओं को सुना। करीव 231 जनसमस्याएं का तुरंत निदान किया। वही दो परिवारों को घर बनाने के लिए डेढ़ डेढ़ लाख के चेक भी दिए। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। हर गांव हर परिवार तक विकास की रफ्तार पहुंचाई जाएगी। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा चताड़ा खड्ड के तटीकरण की मांग बहुत पुरानी थी। लेकिन आज तक किसी ने जनता का यह समाधान नहीं किया। हमने चताड़ा की जनता की बड़ी मांग को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के पास रखा। उन्होंने तुरंत समाधान करते हुए उक्त खड्ड के तटीकरण के लिए 4,73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है। हमने दस माह के कार्यकाल में केवल कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि बदले की भावना से काम करना हमारी फिदरत नहीं है। हमने चुनावों के समय जो जनता से वादा किया है। हम उन वादों को पूरा कर रहे है। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हमने कुटलैहड़ में मैरेज पैलिस बनाने की बात की थी। तो हमने दस माह में 6 मैरिज पैलिस बनाने की स्वीकृति ले ली है। 90 ,90 लाख की लागत से मैरिज पैलिस बनाये जा रहे है। वही खेल मैदान भवनों पर करोड़ो खर्च सड़कों के लिए 56 करोड़ एवम अन्य करोड़ो रूपये की योजनाएं जल शक्ति के सौंजय से 56 करोड़ की विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओ का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवम बड़े कांग्रेस नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
