विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने निभाया अपना वादा,60 लाख रुपए की लागत से गांव अजनोली में नाला बनकर तैयार
वाशिंदो में खुशी की लहर, बोले विधायक भुट्टो हमारे लिए फरिश्ते के सामान,
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो जो भी वादा करते हैं उसे समय रहते पूरा भी करते हैं। इसी कड़ी के तहत गांव अजनोली के वार्ड नंबर तीन में 60 लाख रुपए की लागत से गंदे पानी की निकासी हेतु लगभग 200 मीटर लंबा नाला बनकर तैयार हो गया है। विस चुनावों में जब देवेंद्र भुट्टो वोट मांगने इस क्षेत्र में पहुंचे थे तो उन्होंने यहां की हालत देखकर प्रण लिया था कि विधायक बनने के बाद इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाकर लोगों को नर्क जैसे हालातों से बाहर निकाला जाएगा। विधायक ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाकर यहां चुनावों में किया गया अपना वादा पूरा किया, वहीं लोगों को गंदी दुर्गंध से निजात मिली। इलाके के लोग विधायक भुट्टो का धन्यवाद कर रहे हैं। इलाका वासियों के अनुसार विधायक हमारे लिए फरिश्ता बनकर आए हैं जिन्होंने हम सबको इस गंदगी भरी जिंदगी से निजात दिलाई है। नाले का निर्माण करने वाले ठेकेदार सुरिंदर ठाकुर जो कि प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के संयोजक भी हैं, उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस कार्य को करने का टेंडर प्राप्त हुआ तो उन्होंने मौके का मुयायना करने पर देखा कि यहां पर लोग सांस कैसे ले पा रहे हैं, लोगों के घर गंदे पानी में डूबे हुए थे, हर तरफ दुर्गंध फैली हुई थी। चारों तरफ मक्खी मच्छर का जाल फैला हुआ था। सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि दुर्गंध के कारण इस जगह पर कार्य करना बहुत मुश्किल था। कोई भी मजदूर और अन्य स्टाफ यहां कार्य करने के लिए राजी नहीं था।
