February 14, 2026

विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 522 परिवारों को बांटी 69 लाख 60 हजार 600 के राहत राशि के चैक

कुटलैहड़ में गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को हर हाल में मिलेगी आर्थिक सहायता:देवेंद्र कुमार भुट्टो 

बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने विधान सभा सत्र से एक दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास पर आकर कुटलैहड़ के 522 परिवारों को 69 लाख 60 हजार 600 रुपए के आर्थिक चैक बांटे। इसके बंगाणा रेस्ट हाउस में 166 थानकला रेस्ट हाउस में 256 और बसाल रेस्ट हाउस में करीब 100 परिवारों को राहत राशि के चैक वितरण किए। इस में कुछ राज्य  सरकार से आई आर्थिक सहायता एवम अधिक कुटलैहड़ बैल फेयर सोसाइटी से और विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने अपनी विधायक सैलरी से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है। और चुनावो में हमने कहा था। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हम विधायक सैलरी जनता में बाटेंगे। और आज हमें खुशी ही रही है। कि 14 माह के कार्यकाल में जहा हम ने कुटलैहड़ की जनता के लिए सरकार से करीब दो करोड़ की धनराशि आर्थिक तौर पर लाकर घर द्वार दी है। वही 14 माह की हम ने विधायक सैलरी करीब 30 लाख अलग जनता में बांटी है। इस के अलावा हम ने कुटलैहड़ वैलफेयर सोसाइटी के माध्यम से भी करीब साठ लाख की आर्थिक सहायता जनता को प्रदान की है। हमारा उद्देश्य है। कि मेरे कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे है। वह दवाई एवम आर्थिक रूप से तंग न रहे। और अगर उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिकी तंगी से जूझ रहे है। तो उन्हें आर्थिक मदद करके उन्हे पढ़ाई के लिए और ज्यादा प्रेरित करें। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने पहले वर्ष में 237 स्कूली छात्रों को पढ़ाई के खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। और इस वर्ष अलग कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 200 छात्राओं को गोद लेने का निर्णय लिया हैं। और इसकी शुरुआत हमने हटली स्कूल से आर्थिक सहायता देकर कर दी है। हमारा वह उद्देश्य नहीं है। कि सत्ता की कुर्सी मिलने के बाद जिस जनता ने आपको कुर्सी दी है। उन्हें भूलकर दो चार लोग साथ रखकर उनके कहने पर काम करें। हम ने 14 माह का कार्यकाल कुटलैहड़ विस क्षेत्र की देव तुल्य जनता में बिताया है। और जनता के कहने पर ही हम ने काम किया है। मेरे कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता ही मेरा परिवार है। और मैं परिवार का मुखिया होने पर आपके हर कार्य को पुख्ता से करूंगा। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जो सक्रिय सेल्फ हेल्प ग्रुप  है। उनके लिए 84 लाख की धनराशि खर्च करके उन्हे आत्म निर्भर बनाया जायेगा। और दस वर्षो तक उन्हें कार्य करने का हलफनामा उन से लिया। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा,खंड बिकास अधिकारी बंगाणा सुभाष अत्री, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,सुरिंदर ठाकुर,महासचिव अजय शर्मा,प्रधान कर्ण ठाकुर,उपप्रधान जीवन शर्मा, कांग्रेस सचिव चेतराम चेतू, सुखदेव परमार, बीडीसी सदस्य अच्छारो बीबी,रंजीत सिंह,विशाल परमार के अलावा दर्जनों गणमान्य लो एवम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।        विधायक को मिलने बाली ऐच्छिक निधि हमने कुटलैहड़ की जनता को की समर्पित, विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा सरकार द्वारा विधायक को देने बाली ऐच्छिक निधि को भी हम ने कुटलैहड़ की जनता को आर्थिक रूप में बांटी है। और 14 माह में लाखो की धनराशि कुटलैहड़ की गरीब जनता को आर्थिक रूप में पारदर्शता के साथ दी गई है। लेकिन जो बीस वर्ष कुटलैहड़ में सत्तासीन रहे। वह बताए कि 10 वर्ष विधायक 5 वर्ष सीपीएस और 5 वर्ष कैबिनेट मंत्री रहने के बाद मिलने बाली 25 लाख की ऐच्छिक निधि किनके खाते में गई है। भुट्टो ने कहा कि आखिर क्यों कुटलैहड़ की जनता का हक अपने चेहतो के खाते में पहुंचाया है। इस का जवाब जनता को दें।        मेरे जीवन का हर एक पल आपका ,भाई,बेटा बनकर करूंगा आपकी सेवा, विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि जिस कुर्सी पर आपने मुझे बैठाया है। यह मेरे लिए स्वर्ग से भी ऊपर है। और मैं आप को विश्वास दिलाता हूं। कि कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता के लिए मेरे जीवन का एक एक पल आपकी सेवा में न्योछावर है। और भाई बेटा बनकर आपकी सेवा के समर्पित रहूंगा। भुट्टो ने कहा कि आप के द्वारा लगाई गई मेरे सिर पर सफेद पगड़ी पर कभी किसी प्रकार का कोई दाग नहीं लगने दूंगा। और हर समय आप के आदेशानुसार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बिकास को गति प्रदान करूंगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *