विधायक चैतन्य शर्मा विधानसभा में पूछेंगे 45 सवाल
सबसे ज्यादा प्रश्न शिक्षा विभाग से जुड़े हुए
ऊना/ सुखविंदर/ गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा ने विधानसभा सैशन के लिए अपनी विधानसभा गगरेट से जुड़े 45 प्रश्न पूछने के लिए रूपरेखा तैयार की है। विधायक चैतन्य शर्मा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे को मद्देनजर रखते हुए ही विधानसभा में प्रश्नावली की तैयारी की है। प्रश्नावली में सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को रखा गया है। इसी से जुड़े 7 प्रश्न विधानसभा पटल पर रखें जाएंगे। युवा वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण खेल कूद विभाग से 4 सवाल शामिल किए गए है। बिजली विभाग से 3, लोक निर्माण विभाग से 2, जलशक्ति विभाग से 3, ट्रांसपोर्ट विभाग से 2 , पशु पालन विभाग से जुड़े 5 प्रश्न, समाजिक न्याय विभाग से 2, ग्रामीण विकास विभाग से 1, कृषि व बागबानी विभाग से जुड़े 3 प्रश्न, उद्योग विभाग से जुड़े 2 सवाल, फाइनेंस विभाग से 2 और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 2 सवालों को शामिल किया गया है। इन प्रश्नों के लिए विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा अलग अलग विभागों से पहले जानकारी जुटाई गई फिर अपनी रिसर्च टीम को इन मामलों पर काम करके जरूरी तथ्य जुटाने का कार्य दिया और फिर उसके बाद इस प्रश्नों की रूपरेखा तैयार की गई। गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि हमारी कोशिश है कि हर विभाग से एक दो प्रश्न जरूर लिए जाए और जो बेहद जरूरी विभाग है उनमें ज्यादा सवाल पूछे जाएं। विधानसभा में गगरेट को पेश करने की जिम्मेदारी मेरी है और मैं पूरी कोशिश से गगरेट को और उसकी समस्यों को विधानसभा में पूरे जोर शोर से उठाता रहूंगा।
