February 25, 2026

विधायक चैतन्य शर्मा ने महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया

दौलतपुर चौक, 27 जुलाई ( संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के निर्माणाधीन भवन का विधायक चैतन्य शर्मा ने निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक चैतन्य शर्मा ने निर्माणाधीन भवन के निर्माण में आ रही खामियों को दूर करने के विभाग को दिशा निर्देश दिए। विधायक चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर महाविद्यालय के पुराने भवन की मुरम्मत के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के एस.ई. जी. एस. राणा, अधिशाषी अभियन्ता बलदेव सिंह , सहायक अभियन्ता दिनेश जसवाल , सहायक अभियन्ता सुखविंदर सिंह, कनिष्ठ अभियंता रजनीश कुमार , सहायक अभियंता डिजाईन मीनाक्षी बंसल सहित कालेज स्टाफ उपस्थित रहा। इसके उपरांत विधायक चैतन्य शर्मा ने अधिकारियों से स्थानीय विश्रामगृह में बैठक करके क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *