December 23, 2025

विधायक चैतन्य शर्मा ने किया 2 नलकूपों का भूमि भूमि पूजन

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, गगरेट विधानसभा के विधायक चैतन्य शर्मा ने ब्रह्मपुर और गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में एक एक नलकूप का किया भूमिपूजन। गोंदपुर बनेड़ा में 75 लाख की लागत से सिंचाई के लिए लगने वाले नलकूप से 34 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। वही पर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए व पाइप डालने के लिए 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि गोंदपुर बनेड़ा में बनने वाली सिंचाई योजना पर प्रदेश सरकार 75 लाख रुपए खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि गोंदपुर बनेड़ा व आसपास के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसी के साथ विधायक चैतन्य शर्मा ने ब्रह्मपुर में 70 लाख की लागत से बनकर तैयार हो रही सिंचाई योजना का भी भूमि पूजन किया। इस सिंचाई योजना से 30 हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि गगरेट विधानसभा के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा में विकास कार्य को तेजी देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान, कांग्रेसी कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *