विधायक चैतन्य ने दौलतपुर हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
हस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर लगाई लताड़
दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा/ सुखविन्द्र, दौलतपुर हस्पताल में मोबाइल की लाइट से इलाज करने के मामलें में गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। पूरे मामले पर जांच में हस्पताल प्रबंधन की लापरवाही समाने आई है। विधायक चैतन्य शर्मा ने सीएमओ ऊना के साथ हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और सारे मामलें पर हस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली। हॉस्पिटल में जेनरेटर तो है लेकिन उसे ठीक ही नही करवाया गया है क्योंकि रोगी कल्याण समिति की लम्बे समय बैठक ही नही हुई है। जेनरेटर पर मात्र 5000 रुपए खर्च होने थे लेकिन उसे ठीक नही करवाया जा रहा था। विधायक चैतन्य शर्मा ने तुरन्त हॉस्पिटल का जेनरेटर ठीक करवाने के निर्देश जारी किए और जल्द ही रोगी कल्याण समिति की बैठक करने के निर्देश भी जारी किए है। दौलतपुर हस्पताल का लापरवाही से पुराना रिश्ता है। हस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण कुछ साल पहले एक छोटी बच्ची की जान भी चली गई थी। तब भी हस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। हॉस्पिटल प्रबंधन पर अनेक आरोप है जिन्हें विधायक चैतन्य शर्मा ने जल्द ही दरुस्त करने का आश्वासन दिया है। विधायक चैतन्य शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की व्यवस्था ठीक करना मेरी प्राथमिकता है और इन मामलों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। यदि किसी को भी समस्या पेश आती है तो स्थानीय लोग उनके हेल्पलाइन नम्बर पर बता सकते है।
