मिशन 24 को फतह करने के लिए विधायक भुट्टो उतर चुके हैं मैदान में, कुटलैहड़ भाजपा को मिल रहा है नित नया झटका
युवा मोर्चा सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधियों के कांग्रेस ज्वाइन करने कुटलैहड़ भाजपा में हड़कंप
झंबर, नारी, चुरडी आदि दर्जनों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने विधायक की कार्यशैली से खुश होकर की कांग्रेस ज्वाइन
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की कार्यशैली को देखकर भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ता भुट्टो की अध्यक्षता में कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जिस भी पंचायत में विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम कर रहे हैं उसी कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, यहां तक कि भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य विधायक देवेंद्र कुमार का समर्थन करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। हाल ही में झंवर पंचायत में हुए ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम में झंवर के उप प्रधान जीवन शर्मा, वार्ड सदस्य एवं युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अर्चित शर्मा, नारी पंचायत के उप प्रधान बलदेव सिंह भी दर्जनों समर्थकों सहित विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की अध्यक्षता में कांग्रेस ज्वाइन कर गए हैं। इससे पूर्व चुरडी के प्रधान करण सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। बताते चलें कि कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के 6 माह के कार्यकाल में बेहतरीन कार्यशैली को देखकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कुनबा लगातार ध्वस्त होता गया है। कुटलैहड़ के कुछ गणमान्य लोगों का कहना है कि 32 वर्षों बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का एक ऐसा विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के रूप में मिला है जो कुटलैहड़ की जनता को अपना परिवार मानता है। कुटलैहड़ की जनता के दुख सुख में बराबर की हिस्सेदारी निभा रहा है। डेढ़ सौ से ज्यादा गरीबी रेखा के नीचे के बच्चों की पढ़ाई का खर्च, बुजुर्गों के लिए दवाई की आर्थिक सहायता अपनी निजी आय से प्रदान कर रहे हैं। हर व्यक्ति की समस्या को गौर से सुन कर उसका समाधान कर रहे हैं, और सबसे बड़ी बात विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की यह है कि विधायक से मिलने के लिए किसी बड़े कार्यकर्ता की खुशामद नहीं करनी पड़ती है, और सीधे कभी भी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो से मिलकर अपनी समस्या बता सकता है। बता दें कि अगर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में यही हाल रहा तो विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ 80 प्रतिशत जनता साथ चलेगी और कुटलैहड़ भाजपा के लिए यह सबसे बड़ी खतरे की घंटी है। जो कभी 80 के दशक में भाजपा के लिए प्रचार करते थे उन्होंने भी अपनी अनदेखी के चलते विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ कंधा मिलाकर चलने का फैसला ले लिया है। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की आंधी से अधिक विधायक देवेंद्र कुमार की आंधी जनता में ज्यादा चल रही है और विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की कार्यशैली जनता को 100 प्रतिशत पसंद आ रही है।
मिशन 24 के लिए विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कस ली है कमर
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 28000 की लीड मिली थी, लेकिन इस बार जो भाजपा के भक्त हुआ करते थे वे भी देवेंद्र कुमार भुट्टो की कार्यशैली को देखकर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो मिशन 24 को फतह करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। यह कुटलैहड़ भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं है। अगर यही हाल रहा तो कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए पार पाना मुश्किल होगा। क्योंकि विधानसभा क्षेत्र में विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन सातवें आसमान को छूने लगी है और विधानसभा क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन भाजपा का ग्राफ गिर रहा है।
विधायक भुट्टो का कोई तोड़ नहीं, कुटलैहड़ को भाजपा मुक्त बनाना लक्ष्य: सुदर्शन शर्मा
ग्राम पंचायत डोहगी के 25 वर्षों से लगातार पंचायत प्रतिनिधि रहे सुदर्शन शर्मा ने कहा कि वे 1980 से लगातार भाजपा का प्रचार करते आ रहे हैं लेकिन अब कुटलैहड़ में पुराने कार्यकर्ताओं की भाजपा को जरूरत नहीं है। अपनी अनदेखी के चलते वे विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो का तन, मन, धन से चुनावों में साथ देंगे। विधायक भुट्टो के 6 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ से बड़े भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी अनदेखी के चलते और विधायक भुट्टो की कार्यशैली से खुश होकर कांग्रेस का दाम दामन थामा है। अब वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ भाजपा से मुक्त हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि जिस बीते लोकसभा चुनाव में 28000 की लीड की बात भाजपा हर मंच पर कर रही है उस लीड को दिलाने वाले वे लोग हैं। अब पता चलेगा कि कुटलैहड़ भाजपा के बड़े नेता कितने पानी में है।
