डीपफेक’ के लिए प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग खतरनाक : मुर्मू
नागपुर,एजेंसी,
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जहां एक ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल लोगों के जीवन को सुगम बना रहा है, तो वहीं ‘डीपफेक’ बनाने के वास्ते इसका दुरुपयोग समाज के लिए खतरा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल किया जाए, तो इससे समाज को फायदा होगा, लेकिन इसके दुरुपयोग से मानवता पर असर पड़ेगा। राष्ट्रपति ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।
