February 17, 2026

मुच्छाली के चिल्ली में 85 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम, एक वर्ष में होगा कार्य पूरा: देवेन्द्र भुट्टो

विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कॉलेज में 6.50 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम का किया निरीक्षण,कार्य मे तेज़ी लाने के दिए आदेश

अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा कॉलेज में चल रहे इंडोर स्टेडियम एवम भवन निर्माण का निरीक्षण किया और लोकनिवि को कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। वही मुच्छाली के चिल्ली में बनने जा रहे 85 लाख के मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चयनित की ओर मिनी स्टेडियम निर्माण की रूपरेखा एवम रोडमैप तैयार किया। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि बंगाणा पँचायत के चिल्ली में 85 लाख का मिनी स्टेडियम बनाकर युवाओं को प्रदान किया जाएगा। और एक वर्ष के कार्यकाल में इस स्टेडियम का निर्माण होगा। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि डुमखर में 85 लाख से बनने वाले मिनी स्टेडियम की पूरी रूपरेखा हमने तैयार कर ली है और धन भी मुहैया करवा दिया है। जल्द इस मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होगा। वही देवेन्द्र भुट्टो ने डिग्री कॉलेज बंगाणा में साढ़े 6 करोड़ से की लागत से बना रहे स्टेडियम कार्य का निरीक्षण करने के बाद कहा कि पिछले काफी समय से यह कार्य निर्माणाधीन है। लेकिन कछुआ चाल से अब कोई काम नहीं होगा। जो भी पूर्व सरकार में कार्य अधूरे थे हमने उनके लिए धन मुहैया करवाकर जल्द कार्य पूरा करने के विभाग को आदेश दिए है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के एक मात्र डिग्री कॉलेज बंगाणा में एक हजार के करीब छात्र शिक्षा ग्रहण करते है। जो भी समस्याए कॉलेज में थी उन्हें खत्म किया है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि वर्तमान समय खेलों का चला हुआ है। ऐसे में कॉलेज परिसर में बीते 2 वर्षों से खेल मैदान की कमी छात्रों को आ रही है। इसलिए अब कोई टाल मटोल नहीं। कॉलेज में तुरंत खेल मैदान का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करके उसे पूरा किया जाएगा और जल्द इसे छात्रों को प्रदान किया जाए। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कुटलैहड़ के युवा वर्ग को नशे जैसे भयंकर दलदल से बाहर निकालकर उनमें पढ़ाई के साथ साथ खेलों का नशा भर दिया जाए ताकि कोई भी युवा नशे के दलदल में जाने की न सोचे। देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा के सिविल अस्पताल में चल रहे भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। और कार्य मे तेज़ी लाने के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, लोनिवि के एक्सीन देवराज भाटिया, एसडीओ प्यारे लाल, रेंज ऑफिसर आंनद कुमार, डिप्टी रेंज ऑफिसर बाल किशन शर्मा, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा ,उप प्रधान अजय शर्मा, के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 24 लाख से चकाचक होगी कॉलेज बंगाणा की सड़क,दोनों तरफ लगेगी लाईट, बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बंगाणा मुख्यालय से कॉलेज और सिबिल अस्पताल सड़क निर्माण जो कि 24 लाख से चकाचक होने जा रही है। उस पर बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने लोकनिवि के अधिकारियों को कड़े आदेश दिए कि उक्त सड़क का ऐसा निर्माण हो। कि बाहरी लोग इस सड़क को देखने आए। और 800 मीटर की।लंबाई बाली यह सड़क पैदल चलने बालों को चंडीगढ़ की सड़कों की याद दिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *