जिला की मंडियों में बाजरा खरीद कार्य सुचारू रूप से जारी : डीसी
मंडियों से 91 प्रतिशत बाजरे का हुआ उठान
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला में हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से झज्जर और हैफेड द्वारा बादली,बहादुरगढ़, बेरी,ढाकला,माजरा डी,मातनहेल, पाटोदा अनाज मंडियों में समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा की खरीद जारी है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में किसानों से 33993 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद भी की जा चुकी है,जबकि 35 हजार 554 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई है। अब तक91 प्रतिशत बाजरे का उठान हो चुका है। 12392 किसानों से बाजरा खरीदा गया है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग का कर्मचारी, मार्केटिंग बोर्ड का कर्मचारी तथा उनके सहयोगी बैठकर किसानों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन की ओर से झज्जर मंडी में 13 हजार 134, हैफेड द्वारा बादली मंडी में 678,बहादुरगढ़ में 181,बेरी मंडी में 1521 मीट्रिक टन, ढाकला मंडी में 5008,मातनहेल में 12870 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है,जबकि 35 हजार 554 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। वहीं 30 हजार 525 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।
