प्रवासी महिला ने फंदा लगा कर की आत्महत्या
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक
दौलतपुर चौक के नजदीकी गांव पिरथीपुर में एक प्रवासी महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी महिला अपने पति एवम डेढ़ साल के बच्चे के साथ बिहार से मजदूरी करने आये थे और पिरथीपुर में रह रहे थे। वहीं महिला ने घर मे टीन में लगे एंगल से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं पंचायत प्रधान विजय कुमार ने बताया कि करिश्मा उम्र 22 साल ने शनिवार शाम एंगल से लटककर आत्महत्या कर ली है।
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसआई अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है और हर एंगल से छानबीन शुरू कर दी है।
