March 12, 2026

पंजाब में मिड डे मील कर्मियों को मिलेगा 16 लाख का बीमा

चंडीगढ़, वित्त, योजना और आबकारी मंत्री हरपाल चीमा ने घोषणा की कि पंजाब मिड-डे मील सोसायटी ने केनरा बैंक के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत मिड-डे मील कुक और हेल्परों का मुफ्त बीमा किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी ने मिड-डे मील कुकों का वेतन 600 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को एक अर्ध-सरकारी पत्र भी लिखा है।
मिड-डे मील कुक्स यूनियन पंजाब (बीएमएस) के साथ यहां उनके कार्यालय में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि केनरा बैंक में जीरो बैलेंस खाता खोलने वाले सभी मिड-डे मील कुकों और हेल्परों को इस बीमा योजना के तहत शामिल किया जाएगा।

इस योजना में दुर्घटना में मृत्यु के मामले में 16 लाख रुपये, प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 1 लाख रुपये और दुर्घटना में जीवनसाथी की मृत्यु के मामले में 2 लाख रुपये की बीमा कवरेज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *