February 26, 2026

गौ रक्षकों पर हमले के खिलाफ रामलीला मैदान में जुटे, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि एस डी एम अंब विवेक महाजन को सौंपा ज्ञापन

ऊना/सुखविंदर/ 24 जून:- उपमंडल अंब के टकारला में कुछ दिन पूर्व गौ रक्षकों पर हुए हमले को लेकर शनिवार को हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि अंब के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह सचिव तुषार डोगरा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में कहा गया कि हिंदू संगठनों के लोगों पर बेबजह हमले किए जा रहे हैं जिसके चलते हिंदू संगठनों और हिंदू संस्कृति पर खतरा आन पड़ा है। ऐसे में सभी हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता आन पड़ी है। उन्होंने कहा कि गत दिनों पूर्व ही गौ रक्षा के लिए जुटे गौ रक्षकों पर हमला किया गया यह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं चंबा में जिस तरह हिन्दू लड़के को काटा गया उससे यह बात साफ़ जाहिर हो रही है कि आने वाले समय में हिंदू संगठन या हिंदू लोग इकट्ठे नहीं होते हैं तो उनका जीना दुभर हो जाएगा। उसके बाद इन लोगों ने बाजार के बीचोंबीच एक रैली निकाली और एस डी एम अंब विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपकर गो तस्करों और हिंदू धर्मों व हिंदू लोगों के खिलाफ प्रोगोडेंडा चलाने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो हिंदू संगठन इससे भी उग्र आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *