February 23, 2026

संशोधित राजस्व अधिनियम के बारे मे मुख्यमंत्री को उपमंडल अधिकारी, बंगाणा के माध्यम से ज्ञापन दिया

अजय कुमार, बंगाणा, पटवार एवं कानूनो संघ इकाई उपमण्डल बंगाणा द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष महिन्दर सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए संशोधित राजस्व अधिनियम के बारे मे मुख्यमंत्री को उपमंडल -बंगाणा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। सरकार द्वारा राजस्व कार्यों को निपटाने की समय सीमा निर्धारित करने बारे संशोधन बिल लाया जा रहा है, जो लोगों के राजस्व कार्यो को तय समय सीमा में किए जाने का संघ समर्थन करता है ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके। ज्ञापन में कहा गया कि इसके लिए कानून बनाने के साथ साथ पटवारी व कानूनगो द्वारा किये जाने वाले कार्यों तथा उनको समय अवधि तय की जाए। वहीं उपमण्डल बंगाणा में जो पद काफी लंबे समय से पटवार वृत के रिक्त चल रहे है जिस कारण क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ साथ लोगों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर कानूनगो योग राज, नीरज कुमार, अनिल ओम राज, जोगिन्दर सिंह, कुलवंत सिंह, संजीव कुमार, जीवन, शुभम, अजय, भावना, ऊषा, भर्त राज, विनोद कुमार, पुनीत दत्ता, सुभाष आदि व्यस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *