करवा चौथ पर्व के उपलक्ष पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई
दौलतपुर चौक, 31 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर मे करवा चौथ पर्व के उपलक्ष पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर लीना शर्मा ने की। इस मेहंदी प्रतियोगिता में बीसीए और बी बी ए की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नए-नए डिजाइनों में अपनी शिक्षक अध्यापिकाओं को मेहंदी लगाई। इस करवा चौथ के पर्व के उपलक्ष पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने विद्यार्थी वर्ग और शिक्षक वर्ग को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
