February 14, 2026

मलोट, मुक्तसर साहिब में 10 सितंबर को महिलाओं के लिए मेगा रोजगार कैंप

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार 10 सितंबर को मलोट, मुक्तसर साहिब में महिलाओं के लिए विशेष मेगा रोजगार/नौकरी कैंप का आयोजन करेगी। यह जानकारी शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार कैंप में विभिन्न प्रसिद्ध कंपनियां दसवीं , 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट पास लड़कियों को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए हिस्सा ले रही हैं। यह कैंप सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग, पंजाब के सहयोग से लगाया जा रहा है।

कौर ने बताया कि इसके साथ ही स्वरोजग़ार से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी स्वरोजग़ार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और इच्छुक आवेदकों को लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने राज्य की महिलाओं से अपील की कि मेगा रोजगार कैंप में अधिक से अधिक भागीदारी करें।

उन्होंने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गांवों में घोषणा करवाएं और महिलाओं को इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *