February 19, 2026

नंगल में उप-मंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने संबंधी हुई बैठक

एस.डी.एम. द्वारा समारोह से संबंधित लगाई गई ड्यूटियाँ

राज घई, नंगल, स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को उप-मंडल स्तर पर नंगल में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में मनाया जाएगा।

यह जानकारी आज नंगल के उप-मंडल मजिस्ट्रेट सचिन पाठक ने स्थानीय नगर कौंसिल नंगल के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी हुई बैठक के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को प्रस्तुतियों (आइटमों) का चयन किया जाएगा, 8 अगस्त को प्रस्तुतियों की रिहर्सल और 13 अगस्त को फूल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि समारोह की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने हेतु एक विशेष समिति का गठन किया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वालों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा सकें। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आज़ादी समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटियाँ लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि नंगल में प्रभावशाली ढंग से आयोजित होने वाले इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुतियाँ देंगे। परेड, मार्च पास्ट और पी.टी. शो समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे।

एस.डी.एम. ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के समारोह हमारे देश में हर क्षेत्र में एक ही समय पर मनाए जाते हैं, जो हमें देशभक्ति की भावना से प्रेरित करते हैं। हर धर्म और वर्ग के लोग इन समारोहों को मिलजुल कर बड़े उत्साह से मनाते हैं, और यह उत्साह विद्यार्थियों के साथ-साथ हर वर्ग में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समारोह वाले स्थान पर सभी तैयारियाँ उचित रूप से की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *