February 21, 2026

श्री शिरडी साईं सेवा समिति की बैठक प्रधान कुमारी सरिता की अध्यक्षता में शिवालय लंगर परिसर में संपन्न

रजनीश, हमीरपुर: श्री शिरडी साईं सेवा सिमिति हमीरपुर कार्यकारिणी की बैठक प्रधान कुमारी सरिता की अध्यक्षता में शिवालय लंगर परिसर में हुई। समिति में अश्विन कुमार गावं दुलेड़ा पंचायत बजूरी तहसील, ज़िला हमीरपुर का अनुदान पत्र आया है। आश्विन कुमार बीपीएल पारिवार से संबध रखते है। इनकी बेटी की शादी 20अप्रैल 2025 को तय हुई है। एक बेटा भी है जो अभी पढ़ाई करता है। इनके पास रहने के लिए ही मकान है जमीन नहीं है। यह परिवार अति गरीब है। साईं समिति प्रधान कुमारी सरिता गौतम की अध्यक्षता में सभी साईं सदस्यों ने आश्विन कुमार को आर्थिक सहायता देने की चर्चा हुई। चर्चा उपरांत निणर्य लिया की निवेदक अश्विन कुमार की पात्रता सही है। और उसे 21,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। शिरडी साईं सेवा समिति समय -2 पर गरीबों की सहायता करती रहती है।
इस बैठक में समिति सदस्य अनीश पुंज, सरिता गौतम, दीपक कुमार, प्रेम लता, सुमति प्रकाश गौतम, डॉ. सुशील शर्मा प्रधान वार्ड नंबर 10,राज कुमार राणा, नीरज सोनी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *