February 25, 2026

प्राथमिक शिक्षा संघ की बैठक अध्यापकों को अपमानित करने का मुद्दा उठा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

अजय कुमार, बंगाणा, प्राथमिक शिक्षा संघ बंगाणा की बैठक वीरवार को खंड के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कांगड़ा जिले में अध्यापकों के साथ निरीक्षण टीम द्वारा दुर्व्यवहार करने पर कड़ा विरोध जताते हुए खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बंगाणा, हंस राज के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि किसी भी अध्यापकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं होगा। कांगड़ा जिले में एक निरीक्षण टीम द्वारा बार-बार अध्यापकों को स्कूल में जाकर बच्चों के सामने ही प्रताड़ित किया जा रहा है। अध्यापकों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। बच्चों के सामने ही अध्यापक की डायरी को जोर से फेंक दिया जाता है, जिससे अध्यापक अपने आप को अपमानित महसूस करते हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि निरीक्षण टीम को बदला जाए, ताकि अध्यापक अपमानित होने से बच सकें। इस मौके पर संघ के महासचिव किशोरी लाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, रजनीश शर्मा, रोशन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *