February 23, 2026

हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड गगरेट की सभा संपन्न

दौलतपुर चौक, 6 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): हिम आँचल पेंशनर्स संघ खंड गगरेट की आम सभा रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में संपन्न हुई। इस सभा में पेंशनर्स ने पूरे जोर से सरकार से अनुरोध किया है कि 65 वर्ष,70 वर्ष ,एवं 75 वर्ष पूर्ण होने पर पेंशनर्स को पांच प्रतिशत 10% एवं 15% का लाभ उनकी मूल पेंशन में डाला जाए व डी ए की किस्त 8% बकाया दो किस्तों को अति शीघ्र अदा की जाये। सभा में निर्णय लिया गया कि अगली आम सभा 6 दिसंबर को दौलतपुर चौक में होगी। बुज़ूर्गों के कल्याण के लिये कार्यरत संस्था हेल्पऐज इंडिया ने गूगल के सहयोग से ऊना के दौलतपुर में साइबर ठगों से बचने व और मोबाईल के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बुजुर्गों को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में हेल्पऐज की टीम से परियोजक समन्वयक रणजीत व निधी उपस्थित रहे तथा बुजुर्गों को साइबर क्राइम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। हेल्पऐज इंडिया गूगल के सहयोग से इस तरह के प्रोग्राम पूरे देश में आयोजित कर रही है व हिमाचल में भी पिछले 1 साल से हर जिले में बुज़ूर्गों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमाचल में अब तक लगभग 2000 बुजुर्गों को इस तरह के प्रशिक्षण दिया जा चुका है और भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण जारी रहेगा व मार्च 2024 तक 3000 बुजुर्गों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग तकनीकी जानकारी के अभाव में आसानी से साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं इसीलिये तरह के कार्यक्रम से बुजुर्गों को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान छोटे और सरल वीडियो के माध्यम से बुजुर्गों को स्मार्टफोन का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। हेल्पज इंडिया का यह कार्यक्रम शिमला रोटरी क्लब के सदस्यों के लिये आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष रामपाल शर्मा व वित्त सचिव ओम राज कंवर, प्रैस सचिव सतदेव पराशर, महासचिव हरबंस लाल व अन्य साथी सतदेव कंवर, कुन्दन लाला शर्मा, राजदेव राणा, मंगत राम , महावीर शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बिशन सिंह, जगदीश धीमान, पिरथी चंन्द्र रतन, ओंकार भारद्वाज, स्नेह लता,आ शा रानी, सरवन शर्मा, सीता देवी, सरोज रानी, जगत मोहन, गुरूदेव सिंह, शशि प्रभा, संतोष राणा, विजय लक्ष्मी, हेल्प ऐज इंडिया से आंनद कुमार, रणजीत व निधी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *