February 25, 2026

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 52-दून विधानसभा क्षेत्र में तीन नए मतदान केन्द्र समाणु, ठिम्बर तथा बेली खोल, 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में एक नया मतदान केन्द्र लखड़ान्जी तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में तीन नए मतदान केन्द्र भेडे़ का खेच, शडियाना व बड़ोग (नारायणी) को बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में 07 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन करने पर सहमति जताई गई। इनमें 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के 89-जलाणा, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊंटपुर-3, 79-वार्ड नम्बर 05 (जैनियांवाला) तथा 81-वार्ड नम्बर 03 (हरिजन कालोनी), 52-दून विधानसभा क्षेत्र के 38-कुठाड़-1 तथा 95-मंधाला-1 और 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के 113-रबौन शामिल है। इसके अतिरिक्त बैठक में 04 युक्तिकरण प्रस्तावों को भी सहमति दी गई।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त समस्त सहमति प्रस्तावों को शीघ्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को आगामी स्वीकृति के लिए प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, दर्शन बाल, मनप्रीत, सन्धीरा दुल्टा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, मान सिंह मेहता, दलवीर सिंह, पवन कुमार, आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी राकेश बरार, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार गोपी चन्द डोगरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *