February 11, 2026

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा एल एंड टी कंपनी के इंडिया के हैड और प्रोजैकट मैनेजरों के साथ मीटिंग

विभिन्न नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से राज्य के जल सप्लाई नैटवर्क में बड़ा सुधार होगाः बलकार सिंह

विभिन्न नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों की प्रगति का लिया जायज़ा
चंडीगढ़,   सरकार राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। यह जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह बताया शहरों में चल रहे नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से राज्य के जल सप्लाई नैटवर्क में बड़ा सुधार होगा। 
आज यहाँ म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ में विभिन्न नहरी जल सप्लाई प्रोजैक्टों की प्रगति का जायज़ा लेते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ने एल एंड टी कंपनी के इंडिया के हैड और प्रोजैक्ट मैनेजरों को निर्देश दिए कि इन चल रहे नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाये। 
विभाग के सीनियर अधिकारियों की हाज़िरी में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नहरी जल सप्लाई की सुविधा अमृतसर और जालंधर के शहर निवासियों को मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोजैक्ट प्रगति अधीन है। इसके इलावा उन्होंने कहा कि पटियाला के लोगों को भी 24Û7 नहरी जल सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रोजैकट प्रगति अधीन है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *