February 17, 2026

मीत हेयर ने राज्य निवासियों को दिवाली, बंदी छोड़ और विश्वकर्मा दिवस की दी बधाई 

चंडीगढ़, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राज्य निवासियों को दिवाली, बंदी छोड़ और विश्वकर्मा दिवस के पवित्र त्योहार की बधाई दी है। मीत हेयर ने अपने संदेश में लोगों को बधाई के साथ अपील करते हुए कहा पर्यावरण के अनुकूल माहौल सृजन करते हुए सुरक्षित और हरित दिवाली मनानी चाहिए।  

कैबिनेट मंत्री ने ‘बंदी छोड़ दिवस’ के ऐतिहासिक दिवस की भी मुबारकबाद दी। उन्होंने निर्माण एवं सृजन के देवता बाबा विश्वकर्मा जी के दिवस की भी बधाईयाँ दीं।  

मीत हेयर ने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि यह त्योहार पंजाब और भारत के लोगों के लिए खुशियाँ, शांति और खुशहाली लेकर आए। यह त्योहार आपसी एकजुटता, सर्व-साझेदारी का संदेश देते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *