February 18, 2026

मीत हेयर ने मानसा की तीरंदाज़ परनीत कौर को विश्व चैंपियन बनने पर दी बधाई

भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने बर्लिन में विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
चंडीगढ़,
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मानसा की तीरंदाज़ परनीत कौर को विश्व चैंपियन बनने पर बधाईयाँ दी। बर्लिन में विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप के फ़ाईनल में भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने मैक्सिको को 235-229 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता टीम में पंजाब के मानसा जिले के गाँव मंढाली की परनीत कौर भी शामिल थी।
खेल मंत्री ने समूची टीम को इस ऐतिहासिक प्राप्ति के लिए बधाईंयां देते हुये कहा कि गौरवान्वित लड़कियों ने तीरंदाज़ी खेल में देश का नाम रोशन किया है। मीत हेयर ने इस प्राप्ति का श्रेय खिलाडिय़ों, उनके कोच और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि इस प्राप्ति में पंजाब के मानसा जिले के गाँव मंढाली की परनीत कौर का भी योगदान था जो स्वर्णिम प्राप्ति वाली टीम की अहम सदस्य थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *