जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव जहांगीरपुर में चिकित्सा कैंप 19 को
झज्जर, 14 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव जहांगीरपुर में 19 फरवरी को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम अरविंद्र कुमार बंसल ने बताया कि चिकित्सा कैंप में ईंट भट्टे पर कार्य करने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान भ_े पर कार्य करने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के दौरान उनके टेस्ट व दवाइयां भी वितरित की जाएगीं।
