February 17, 2026

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 को आयोजित होगी मीडिया संगोष्ठी

मोहित कांडा, हमीरपुर 14 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर के पत्रकार कक्ष में मीडियाकर्मियों के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त हेमराज बैरवा करेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित की जा रही इस संगोष्ठी में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भारतीय प्रेस परिषद की ओर से दिए गए विषय पर चर्चा करेंगे। भारतीय प्रेस परिषद ने इस बार प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर चर्चा के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया’ यानि ‘मीडिया इन द ईरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ विषय निर्धारित किया है। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने जिला के पत्रकारों से इस संगोष्ठी में भाग लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *