स्वयं सहायता समूह से मिले एमबीए छात्र
अजय कुमार, बंगाणा, विकास खण्ड बंगाणा में एमबीए के छात्र प्रशिक्षण लेने के लिए एनआरएलएम द्वारा बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से अलग अलग पंचायतों में जाकर मिले।
आज विकास खण्ड बंगाणा की खरयालता पंचायत में उप प्रधान अशोक शर्मा की अध्यक्षता में एमबीए के छात्र स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मिले और समूहों से सबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही समूहों को क्या लाभ मिल रहा है, समूहों में कोई समस्याएं आ रही है बारे भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
वहीं एमबीए के छात्र द्वारा भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को कैसे मार्किट करें, कैसे उनको बेचें, उनके पैकेजिंग और लेवलिंग आदि की जानकारी भी समूहों की महिलाओं को दी।
दूसरी और विकास खण्ड बंगाणा से क्षेत्रीय समन्वयक सुखदेव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंक ऋण, एनआरएलएम द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ग्राम पंचायत मंदली में क्षेत्रीय समन्वयक पारुल शर्मा और एमबीए के छात्रों ने ग्राम संगठन की महिलाओं से बैठक की। उपस्थिति में पंचायत प्रधान राजेश धीमान, उपप्रधान अशोक शर्मा, क्षेत्रीय समन्वयक ,पारुल शर्मा, शामिल हुए।
