March 14, 2026

दिल्ली के पार्किंग एरिया में लगी भीषण आग, 17 गाड़ियां जलकर हुई खाक

नई दिल्ली : दिल्ली के मधु विहार इलाके में पार्किंग में देर रात खड़े वाहनों में भयंकर आग लग गई। इस आगजनी में 17 कारें जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के थाना मंडावली के पास पार्किंग में आग रात 1 बजे लगी थी, फिर लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि उन्हें 9 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल अधिकारी के मुताबिक, विभाग को लोगों ने 1:17 पर जानकारी दी। आनन-फानन में विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कि मंडावली थाने सरस्वती कुंज अपार्टमेंट के पास बनी पार्किंग में आग लगी थी। यहां खड़ी 17 गाड़ियां जलकर खाक हुई हैं। आग पर 9 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया है। फिलहाल हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग कैसे लगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *