पंजाब के नया नंगल स्थित फैक्ट्री में भीषण धमाका
आग पर काबू पाने में जुटी टीम; इलाके में दहशत का माहौल
नंगल: पंजाब के जिला रूपनगर स्थित नया नंगल में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई है। नंगल की प्राइमो केमिकल्स लिमिटेड (पंजाब एल्कलिज एंड केमिकल्स लिमिटेड) परिसर में चल रहे सीपीडब्लू प्लांट में धमाका हो गया। प्लांट में धमाके के उपरांत आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है व स्थिति अब नियंत्रण में है। राहत कार्य भी जारी है। हादसे के बाद आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई है।
