शहीद अंकुश ठाकुर की माता ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21000 रुपये का चेक भेंट किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने जिला हमीरपुर की तहसील भोरंज के गांव करोहटा से संबंध रखने वाले शहीद अंकुश ठाकुर की माता श्रीमती उषा रानी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21000 रुपये का चेक भेंट किया।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए शहीद अंकुश ठाकुर की माता श्रीमती उषा रानी का आभार व्यक्त किया है।
