नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत मैराथन का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, 27 सितंबर( संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप एस डी एम गगरेट शशि पाल शर्मा और ओद्योगिक संघ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा व साल्सन स्टील जनरल मैनेजर रंजन राणा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने मैराथन भाग लिया। इसके साथ साथ पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन कंपीशन भी करवाया गया।इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो गौरव, प्रो अर्श, प्रो हितेश ने निभाई। पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन में भावना, रूहानी और सारिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सलोगन राइटिंग कंपीटिशन में यशिका, शिफाली और समीक्षा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया। मैराथन में छात्रों में से अमित, चंदन, साहिल कुमार, साहिल और राहुल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मैराथन में छात्राओं में से प्रेम कुमारी, संजना,अंजली, कामिनी और चाहत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ और पंचम स्थान अर्जित किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इसके साथ साथ कार्यक्रम की संयोजिका एवं प्राध्यापको को शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहकर स्वस्थ जीवन यापन करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में दौलतपुर स्कूल की प्रधानाचार्य मैडम सनम, डॉ लीना, डॉ सतिंदर, डॉ अंजु , डॉ रोहिणी , डॉ प्रियंका, डॉ अनुराधा, प्रो गौरव, प्रो बी के मिश्रा, प्रो सुमिन्दर वर्मा, प्रो अर्श राणा, प्रो यासीन , प्रो रितिका, प्रो राम दत्त, प्रो नेहा , प्रो नैना, इत्यादि स्टाफ उपस्थित रहें।
