February 14, 2026

नव युगल को बधाई देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री समेत राजनीति के कई धुरंधर पहुंचे

खरड़ , पंजाब की कैबिनेट मंत्री और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने वकील शहबाज सिंह सोही को अपना जीवनसाथी बना लिया है। जिरकपुर के नाभा साहिब गुरुद्वारे में अनमोल गगन शादी के बंधन में बंध गईं। इसके बाद मेहमानों के लिए लंच और बाकी समारोह एक प्राइवेट रिजोर्ट में आयोजित किए गए थे। नव युगल को बधाई देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति के कई धुरंधर पहुंचे थे। वहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के भी कई कालाकरा शादी समारोह में पहुंचे। इसे देखते हुए रिजोर्ट और गुरुद्वारे दोनों जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अनमोल गगन मान के पति शहबाज बल्ताना के एक कारोबारी घराने से हैं। उनका अपना एक बैंक्वेट हॉल है। इसके अलावा जिरकपुर में उनका रियल एस्टेट का काम है। गौर करने वाली बात है कि शहबाज का परिवार कांग्रेस का समर्थक है। ये लोग चंडीगढ़ सेक्टर 3 में रहते हैं। गुरुद्वारे में आनंद कारज के दौरान शहबाज ने पारंपरिक शेरवानी पहन रखी थी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। वहीं मंत्री मान ने गुलाबी रंग का लहंगा पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *