February 19, 2026

बुड्डा नाले में फैले प्रदूषण के विरोध प्रदर्शन में कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

लुधियाना: बुड्डा नाले में फैले प्रदूषण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की भी खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई है, जिसमें सीआईए1 के इंचार्ज नवदीप के सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने अब तक 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। पुलिस ने लक्खा सिधाना, लुधियाना के टीटू बानिया को हिरासत में ले लिया है, वहीं फिरोजपुर के रोमन बराड, मोगा के मोहिंदर सिंह, फरीदकोट के भी एक व्यक्ति समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *