February 25, 2026

मानसी राणा ने फिर मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अपनी गोलक का पैसा

अजय कुमार, बंगाणा, हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन चार दिन से भारी बारिश होने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी तबाही के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पर इस आपदा के मौके पर प्रदेश सरकार व प्रशासन सहित सभी समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इस आपदा के मौके पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की स्काउट एवं गाइड की छात्रा मानसी राणा ने पहले कोरोना काल में भी पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक का सारा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया था और अब आपदा के मौके पर भी मानसी राणा ने पहल करते हुए अपनी गुलक तोड़ कर उसमें रखे 1965.50रूपये की राशि जिलाधीश महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिए हैं।
ज्ञात रहे कि मानसी राणा अपने जन्मदिन पर हर वर्ष मुख्यमंत्री राहत कोष, इंडियन हैल्पिंग हैंड्स संस्था, हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था सहित अन्य संस्थानों में अपनी ओर से योग्यता के अनुसार सहायता राशि वितरित कर चुकी है।
मानसी राणा ने इसका सारा श्रेय अपने स्कूल स्टाफ तथा जिला स्काउट एवं गाइड टीम की जिला  इंचार्ज मैडम निर्मल देवी , ट्रेनिंग कमिश्नर मैडम प्रोमिला देवी, मैडम सोनू देवी, मैडम शिवानी, इंचार्ज रजनी देवी व संतोष कुमारी, सहित डीओसी अमन देव व सुरजीत सिंह,रमेश चंद शर्मा व टीम सदस्यों को दिया है। मानसी राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर इस आपदा की घड़ी में टीम इंचार्ज आपदा वाले स्थान के लिए उनकी मदद की जरूरत पड़ेगी तो वह अपनी टीम सदस्यों सहित सहायता के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *