February 24, 2026

मनोहर लाल ने निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां पर महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल की है। मनोहर लाल ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में 205 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट विश्व दर्शनीय होगा और दूर-दराज से विश्व के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *