February 22, 2026

मनोहर लाल ने विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा विकास कार्यों की प्रगति को लेकर आयोजित एक समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अधिकारी जन संवाद पोर्टल पर अपलोड हुए सभी प्रकार के विकासात्मक कार्यों को प्रतिदिन देखें और एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों की प्लानिंग जितनी ज्यादा करेंगें उतना ही प्रदेश की जनता को फायदा होगा। प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों द्वारा उठाए जा रही सभी मांगों व शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए इन्हें पूरा किया जाए। मनोहर लाल विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा विकास कार्यों की प्रगति को लेकर आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *