February 23, 2026

ग्रामीण स्तर पर नशा मुक्ति मुहीम को और अधिक प्रभावी बनाया जाए – मनदीप सिंह ढिल्लों

नशे के आदी लोगों के साथ सहानुभूति रखते हुए उन्हें नशे की लत से बाहर निकलने में सहयोग करें

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब 26 सितंबर, जो युवा खेल के मैदानों में समय बिताते हैं वे नशे की बुराई से दूर रहते हैं और दूसरों को भी ऐसे रास्ते पर न चलने के लिए जागरूक करते हैं। यह बात एसडीएम मंदीप सिंह ढिल्लों ने उपमंडल के मीटिंग हॉल में आयोजित विशेष बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आए युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डेपो अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पंच, सरंपच, समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। आज की बैठक में एसडीएम ने अंतर्राष्ट्रीय नशाखोरी एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध आयोजित शिविरों/रैलियों के प्रदर्शन की व्यवस्थित रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर आम लोगों तक पहुंचाई जाए और नशे के खिलाफ सरकार और प्रशासन की कारगुजारी के बारे में प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में नशे के खिलाफ लामबंद होने की जरूरत है, नशे के आदी लोगों के प्रति दयालु व्यवहार अपनाया जाना चाहिए, नशे के आदी युवाओं की मदद के प्रयास किये जाने चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि डेपो अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार विकासदीप, बीडीपीओ ईशान चौधरी, बीडीपीओ दर्शन सिंह, स्नेह लता, सीनियर मेडिकल ऑफिसर विधान चंद्र, जसवीर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत कौर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *