February 20, 2026

मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा गवर्मेन्ट हाई स्कूल कृष्णानगर शिमला में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देश राज शर्मा, शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 2 जुलाई 2024 को गवर्मेन्ट हाई स्कूल कृष्णानगर शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डो में बच्चों एवं युवाओ से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में
मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड कृष्णानगर ,गवर्मेन्ट हाई स्कूल कृष्णानगर शिमला में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि पारिवारिक माहौल जहां खुल कर नशे का इस्तेमाल किया जाता है ऐसी परिस्थितियों में बच्चों का नशे के प्रति आकर्षण स्वाभाविक है। किशोरावस्था में जिज्ञासा अपने चरम पर होती है व नए प्रयोग करने की उत्सुकता युवाओं को नशे के दलदल में ले जाती है ऐसे महत्वपूर्ण समय में युवाओं तक सही जानकारी उपलब्ध करवाना ही इस कार्यक्रम का ध्येय है।
उपस्थित स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई व समस्या के समाधान हेतु स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया।
संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।

यह जानकारी मानव सेवा कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *