February 25, 2026

गोविंद सागर झील में डूबने से व्यक्ति की मृत्यु

अजय कुमार, बंगाणा, वीरवार शाम गोबिंद सागर झील के रायपुर में गहरे पानी में डूबने से एक स्थानीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पवन कुमार निवासी रायपुर जोकि आईपीएच विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, शाम के समय नहाने के लिए झील के पानी में उतर गया। बताया जा रहा है कि पवन कुमार पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया जिससे कि नहाते समय अधिक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने पवन कुमार को डूबते हुए देख लिया लेकिन स्थानीय लोग जब तक पवन कुमार को झील के पानी से बाहर निकालने में कामयाब हुए तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए ऊना भेज दिया है। इससे 11 महीने पहले इसी झील के पानी में पंचकूला के सात युवक डूब गए थे। एक वर्ष के भीतर घटी इस घटना से आसपास के क्षेत्र व पवन कुमार का परिवार गहरे सदमे में है। थाना प्रभारी रवि पाल ने बताया कि व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *