खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को
चंडीगढ़ 6वीं खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए पंजाब की मल्लखंभ टीमों (लडक़े और लड़कियों) के चयन के लिए ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल (लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 5 जनवरी को लिए जा रहे हैं। यह खेल तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी 2024 तक करवाये जा रहे हैं।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि मल्लखंभ (लडक़े और लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 3 जनवरी को सुबह 11 बजे सैफरन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा (कपूरथला) में लिए जा रहे हैं। इसी तरह वॉलीबाल (लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 5 जनवरी को सुबह 11 बजे स्पोर्टस कंपलैक्स सैक्टर 63 साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में लिए जा रहे हैं। खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायलों में हिस्सा लेने के इच्छुक पुरूष खिलाड़ी/ महिला खिलाडिय़ों का जन्म तारीख़ 1 जनवरी, 2005 या इसके बाद का होना चाहिए।
