February 25, 2026

मेक-अप कंपनी ने सेलेना गोमेज को बना दिया अरबपति, 32 साल की उम्र में ही कर दिया कमाल

नई दिल्ली, (एजेंसी): अमेरिका की अभिनेत्री, सिंगर और आंत्रप्रिन्योर सेलेना गोमेज ने छोटी उम्र में बड़ी सफलता हासिल की है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.3 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। वह अमेरिका में अपने दम पर यह मुकाम हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की बिलिनेयर्स में से एक है। 32 साल की गोमेज को सिंगिंग, ब्रांड पार्टनरशिप और एक्टिंग से अच्छी कमाई होती है लेकिन उसकी दौलत में एक बड़ा हिस्सा उनकी मेक-अप कंपनी रेयर ब्यूटी (Rare Beauty) का है। गोमेज ने पांच साल पहले यह वेंचर शुरू किया था। इस वेंचर ने उन्हें टेलर स्विफ्ट और रिहाना जैसी अमीर महिलाओं की जमात में खड़ा कर दिया है।
गोमेज की वेल्थ में रेयर ब्यूटी में उनकी हिस्सेदारी के साथ-साथ मेंटल हेल्थ प्लेटफॉर्म Wondermind में उनका स्टेक शामिल है। साथ ही उन्हें अपने म्यूजिक, एक्टिंग, प्रॉपर्टीज और सोशल मीडिया पार्टनरशिप से भी अच्छी कमाई होती है। इंस्टाग्राम पर उनके 42.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (63.8 करोड़) और लियोनल मेसी (50.4 करोड़) के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। साथ ही उन्होंने प्यूमा के साथ $30 मिलियन और Coach के साथ $10 मिलियन की डील की है। इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता ने उनकी रेयर ब्यूटी लाइन को भी काफी मदद की है।मेंटल हेल्थ के लिए चैरिटी
साल 2020 में गोमेज ने खुलासा किया था कि वह बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित हैं। Entrepreneur को दिए एक इंटरव्यू में गोमेज ने कहा था कि वह केवल वही डील करेंगी जिनमें चैरिटी या मेंटल हेल्थ की बात होगी। उन्होंने मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए 10 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए Rare Impact Fund शुरू किया था। गोमेज को Only Murders in the Building शो से भी हर सीजन में 60 लाख डॉलर की कमाई होती है। इस शो के पांच सीजन हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *