February 15, 2026

जम्मू के पुंछ जिले के मेंढर में बड़ा हादसा

पुंछ में बड़ा हादसा: मेंढर में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, हादसे में पांच जवानों की मौत, कई घायल

जम्मू के पुंछ जिले के मेंढर में बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है।
उप जिला मेंढर में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बलनोई क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। खाई 300 मीटर से ज्यादा गहरी बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *