कांग्रेस नेता के घर नौकरानी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जालंधर: शिव विहार के पास एक कांग्रेस के पूर्व पार्षद रोहन सहगल के घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोढ़ल नगर की रहने वाली निकिता के रूप में हुई है।
मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है। लड़की का परिवार यूपी में ही रहता है और वह अपनी बुआ के पास जालंधर में रह रही थी।
हादसे से की सूचना मिलने ही थाना-7 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शब्द को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। ड्यूटी अफसर सतपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद परिवार के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
