February 15, 2026

नशामुक्त ऊना आभियान के तहत महिला मंडल देंगे हर घर दस्तक

ऊना/सुखविंदर/16सितंबर/नशामुक्त ऊना आभियान के तहत गगरेट ब्लॉक में एसडीएम शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडलों की बैठक हुई l बैठक में एसडीएम ने बताया कि हर घर दस्तक आभियान के तहत महिला मंडल पंचायत टास्क फोर्स का अहम हिस्सा बनेंगे और हर घर में जाएंगी तथा लोगों को नशे के खिलाफ पंचायत स्तर पर नशामुक्त ऊना आभियान द्वारा दी गई ट्रेनिंग के आधार पर लोगों को जागरूक करेंगे। एसडीएम ने बताया कि महीला मंडल महिलाओं के हित के लिए कार्य करते हैं। साथ ही साथ अब नशे से जुड़ी कुरीतियों को दूर करने में मदद करेंगे। इस आभियान के तहत पंचायत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चे भी अहम भूमिका निभाएंगे, जो लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर ऐसी जगह का चयन करेंगे, जहां पर नशे का सेवन किया जाता है। उस जगह को नशामुक्त घोषित किया जाएगा और सीएचसी या पीएचसी के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। नशा मुक्ति ऊना आभियान के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्रुति शर्मा और जयेंद्र हीर और साहिल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *