खनौरी बॉर्डर पर किसानों के महापंचायत जारी
सगरूर: खनौरी बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान पहुंच गए हैं। महापंचायत में आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों भी संबोधित करेंगे। डल्लेवाल को मंच पर बनाए गए विशेष केबिन के बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है। उनके लिए 5 बाय 5 का केबिन तैयार किया गया है, यहीं से वे किसानों को संबोधित करेंगे।
किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने मंच से एक बार फिर पंजाब और हरियाणा प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि खनौरी महापंचायत में शामिल होने के लिए आ रहे किसानों को जबरन रोका न जाए। किसान नेता ने इसके साथ ही प्रशासन को इस संबंध में आधे घंटे का समय दिया।
साथ ही कहा कि आधे घंटे में यह सिलसिला न रोका गया तो उसके बाद वह किसान संगठन आपस में चर्चा करके अपनी अगली रणनीति तय करेंगे और आगे जो भी होगा उसके लिए पंजाब और हरियाणा प्रशासन ही मुख्य रूप से जिम्मेदार होंगे।
बता दें कि एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर खनौरी में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आह्वान पर आज खनौरी में महापंचायत चल रही है। खनौरी रवाना होने से पहले किसानों ने कहा कि इस बड़े संघर्ष में सभी लोग शामिल हों।
